रूपईडीहा (बहराइच)। नेपालगंज-बांके पुलिस ने हवाईअड्डे से 26 लाख की अघोषित नकदी के साथ एक सरकारी कर्मचारी को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच के बाद उसे प्राधिकार को सौंप दिया गया है।
जिला पुलिस कार्यालय, बांके के प्रवक्ता, पुलिस उपाधीक्षक नारायण दांगी ने बताया कि पुलिस ने कर अधिकारी खगेंद्र सपकोटा से यह राशि बरामद की। दांगी ने कहा कि कर अधिकारी सपकोटा, जो नेपालगंज से काठमांडू जा रहे थे, को हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान उनके बैग में बड़ी मात्रा में खुली नकदी पाए जाने के बाद हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक सपकोटा सुबह 8:45 बजे श्रीएयर फ्लाइट से काठमांडू जा रहा था। सापकोटा के साथ एक और व्यक्ति था. वह फरार हो गया।