फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू ने तेज की कटान, रात भर में आठ बीघा खेत नदी में समाए

विज्ञापन
महसी तहसील में माझा गांव के निकट कटान करती सरयू नदी।
विज्ञापन
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर भले ही खतरे के निशान से नीचे आ गया हो, लेकिन अब नदी ने कटान तेज कर दी है। महसी तहसील के लोनियनपुरवा और तुरंतीपुरवा गांव के पास नदी की तेज धारा ने शनिवार रात से रविवार सुबह तक करीब आठ बीघा उपजाऊ कृषि भूमि निगल ली। खेतों के तेजी से नदी में समाहित होने से किसानों में दहशत है। प्रशासन ने राजस्व टीमों को मौके पर लगाया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान नहीं रोका गया तो कई और खेत अगले कुछ दिनों में नदी की भेंट चढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


रविवार शाम 4 बजे जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 105.95 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से 12 सेंटीमीटर नीचे है। इसके बावजूद चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज समेत अन्य बैराजों से 2.56 लाख क्यूसेक से अधिक पानी सरयू में प्रवाहित होने से नदी की धार बेहद तेज बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऊपरी क्षेत्रों से लगातार पानी आने पर जलस्तर फिर बढ़ सकता है।

रात से कटान सबसे अधिक मांझा गांव के निकट हो रही है। रातभर में लगभग आठ बीघा कृषि भूमि नदी में समा जाने से धान और अन्य खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण अपने खेतों से फसल और सामान हटाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


मांझा गांव निवासी रामकृपाल ने बताया, रात में जब खेत देखने गए तो नदी की धारा तेजी से बढ़ रही थी। सुबह तक करीब दो बीघा खेत पूरी तरह नदी में समा चुका था। अब डर है कि घरों की ओर भी कटान बढ़ सकती है।
किसान जगदीश वर्मा ने कहा, सालभर की मेहनत कुछ घंटों में खत्म हो गई। ग्रामीण किशोर कुमार ने बताया, नदी का पानी भले कम दिख रहा हो, लेकिन धारा बहुत तेज है। हर घंटे जमीन कट रही है। उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि राजस्व एवं बाढ़ विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। प्रभावित गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यदि कटान और बढ़ता है तो तत्काल राहत एवं बचाव के उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन



रविवार को जलस्तर की स्थिति

नदी/बैराज जलस्तर
खतरे का निशान
स्थिति
डिस्चार्ज
शारदा बैराज 134.90 मी. 135.49 मी. 59 सेमी नीचे
1,31,337 क्यूसेक
गिरिजा बैराज 135.15 मी. 136.78 मी. 1.63 मी. नीचे
1,23,073 क्यूसेक
सरयू बैराज 130.00 मी. 133.50 मी. 3.50 मी. नीचे
2,533 क्यूसेक
-
-तीनों बैराजों से नदी में छोड़ा गया कुल पानी : 2,56,943 क्यूसेक।
-एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.95 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर।
घूर देवी स्थान पर नदी का जलस्तर 111.61 मीटर, खतरे का निशान 112.150 मीटर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें