फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मौसम में बदलाव से संक्रामक रोगों के मरीज बढ़े

विज्ञापन
 बाबागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक। 
विज्ञापन
बहराइच। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को संक्रामक रोगों के शिकार मरीजों की संख्या अधिक रही। पीएचसी के चिकित्सकों का कहना है कि बारिश के बाद धूप निकली तो चिपचिपी गर्मी से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

रूपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में आरोग्य मेले में कुल 15 मरीजों की जांच कर चिकित्साधिकारी डॉ. रजनी गुप्ता ने सभी को दवाएं दीं। पंजीकृत मरीजों में रामकिशोर, नफीसा, मोहिनी, राजवीर, तिलक राम और मोहम्मद फरहान व नौ अन्य मरीज शामिल रहे।
बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी में कुल 32 मरीज पहुंचे। आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश गुप्ता ने इनका परीक्षण किया। मरीजों में नैंसी गुप्ता, भानुमती, सकीना, भूमि गुप्ता, राजेश कुमार, महक, माधुरी, ज्योति और आरती देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 33 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डाॅ. सरवर खान ने बताया कि मौसम बदलाव से संक्रामक रोगों के मरीज बढ़े हैं। संतोष, मुजम्मिल, खतीजा, कैलाश, गीता आदि मरीज बुखार, खुजली, दाने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इन्हें दवाएं दी गईं।
पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 157 लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राम नगर खजुरी एवं बभनियावां का बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने निरीक्षण किया। रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार नर्सिंगडीहा पीएचसी में डाॅ. अनंत कुमार कि मौजूदगी में आठ मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें