फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू उफनाई, 32 गांव पानी से घिरे

विज्ञापन
बहराइच में शिवपुर मार्ग पर बह रहा बाढ़ का पानी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। उफनाई सरयू नदी ने जिले के पश्चिमी हिस्से में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। नदी के उफनाने से शिवपुर बाजार समेत आसपास के 32 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। वहीं शिवपुर बाजार, बौंडी, बाजपुरवा गांवों का संपर्क मार्ग कटने से क्षेत्र की लगभग 62 हजार की आबादी का आवागमन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

शिवपुर बाजार, बौंडी, बाजपुरवा का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। क्षेत्र में नावें लगी हुई हैं, जिससे लोग किसी तरह आ-जा रहे हैं। नदी का जलस्तर स्थिर होने से सुबह से अब तक 190 बीघा जमीन, सात मकान कटान की भेंट चढ़ चुके हैं। प्राथमिक विद्यालय गड़रियनपुरवा की एक और दीवार सरयू की लहरों में समाहित हो गई है।
नेपाल के पहाड़ों पर हो रही वर्षा के चलते सरयू नदी उफान पर है। नदी के उफनाने से शिवपुर बाजार चारो ओर से पानी से घिरा हुआ है। इसके अलावा बौंडी, बाजपुरवा, गड़रियनपुरवा, ललईपुरवा समेत 32 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए है।
विज्ञापन

बाढ़ के पानी का तेज बहाव होने के चलते रात में बौंडी-बाजपुर संपर्क मार्ग कट गया। इसके अलावा एकघरा-शिवपुर मार्ग पर ढाई फुट पानी चल रहा है। ललईपुरवा मार्ग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। तेज बहाव के कारण क्षेत्र के लोग नावों के सहारे आ-जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। शनिवार दोपहर से नदी का जलस्तर स्थिर है।
क्षेत्र में बाढ़ के पानी में मामूली कमी दर्ज हुई है, लेकिन अब कटान तेज हो गई है। इसके चलते बाजपुरवा, बौंडी, शिवपुर और गड़रियनपुरवा गांव निवासी 31 किसानों की 190 बीघा खेती योग्य जमीन सरयू नदी में समाहित हो गई है।
वहीं, गड़रियनपुरवा निवासी विकास वर्मा, साजन, बदलू, राजकिशोर, राजू, शिवकुमार आदि के मकान कट गए हैं। गड़रियनपुरवा प्राथमिक विद्यालय की पश्चिमी दीवार पूरी तरह नदी में समाहित हो गई है। स्कूल महज खंडहरनुमा बचा है। नदी की लहरें गड़रियनपुरवा गांव की ओर बढ़ रही हैं। इसके चलते लोगों में दहशत है।
गांवों में पहुंचाई जा रही राहत
सरयू नदी का पानी दोपहर से स्थिर हो गया है। अगर यही हाल रहा तो आगामी 24 घंटे में बाढ़ में कमी आएगी। शिवपुर, ललईपुरवा और बाजपुर मार्ग पानी के बहाव से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहां पर नाव की व्यवस्था की गई है। लेखपालों के साथ राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रभावित ग्रामीणों को राहत सहायता पहुंचायी जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें