रुपईडीहा (बहराइच)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र के 19 लोगों के सैैंपल कोरोना की जांच के लिए लखनऊ भेजे गए। इनमें प्रवासी श्रमिक, लोकवाणी तथा मेडिकल स्टोर संचालक शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीहा से 19 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये हैं।
बीपीएम अबू स्वालेह सिद्दीकी, डॉ. धर्मेंद्र रंजन, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक हरीराम आर्य व वार्ड ब्वॉय धर्मराज ने सभी के सैंपल लिये। डॉ. अर्चित ने बताया कि इनमें प्रवासी श्रमिक, लोकवाणी तथा मेडिकल स्टोर संचालक शामिल हैं। इनकी रिपोर्ट दो से तीन में जिला मुख्यालय भेजी जाएगी।