महसी में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम व एसपी। - स्रोत : विभाग
बहराइच। शारदीय नवरात्र के अवसर पर शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पिंक संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। यह नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित रहा। तहसील महसी में डीएम राजेश कुमार पांडेय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, जबकि अन्य तहसीलों में एसडीएम ने सुनवाई की।
महसी में एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सीडीओ सुनील कुमार धनवंता, एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल, सीएमओ डॉ. संजय कुमार समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
महसी में 54 में से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। कैसरगंज में 25 में से चार, पयागपुर में 75 में से पांच, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 12 में से दो, नानपारा में 17 में से दो और सदर तहसील में 28 में से दो शिकायतों का निस्तारण हुआ।