फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क पार कर रहे ग्रामीण की बस से कुचलकर मौत

Sun, 18 Oct 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर/नानपारा। बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर शनिवार दोपहर गजाधरपुर चौराहे के पास सड़क पार कर रहे ग्रामीण की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। वहीं, नानपारा-बहराइच मार्ग पर शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुल्लीसिंह पुरवा, थाना फखरपुर निवासी कन्हई गुप्ता (40) शनिवार दोपहर किसी काम से गजाधरपुर चौराहे आए थे। वह पैदल ही सड़क पार कर रहे थे, तभी लखनऊ की ओर से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी रामकुमार राजभर घटनास्थल पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।

उधर, नानपारा-बहराइच मार्ग पर शुक्रवार रात करीब दस बजे कालीकुंडा मंदिर के सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में जुबलीगंज निवासी लेखानंद तिवारी (24), शिवम (32) और रामबट्टी शंकरपुर, थाना नवाबगंज निवासी आकाश (22) घायल हो गए। सीओ चित्रांशु गौतम ने बताया कि स्थानीय लोगों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें