फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद पुलिस जवानों को किया सलाम

विज्ञापन
बहराइच के पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को पुष्प चक्र अर्पित करते एसपी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को कर्तव्य के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सलामी दी गई।
विज्ञापन

कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए जवानों को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर याद किया गया। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने शहीद जवानों की शान में परेड निकाल कर सलामी दी। स्मृति स्थल पर एसपी विपिन मिश्रा ने पुष्प चक्र चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी और शहीदों को सलाम किया। इस दौरान एसपी ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा में जान न्यौछावर करने वाले जवानों की याद में मनाए जाने वाले स्मृति दिवस पर हम उनको नमन करते हैं। एसपी ने स्मृति दिवस का महत्व बताया। इस मौके पर एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, ग्रामीण अशोक कुमार, सीओ सिटी टीएन दूबे व प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें