बहराइच। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न राजनीतिक दलों ने श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठियों का आयोजन किया। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रिसिया के आश्रम पद्धति विद्यालय में सांसद डॉ. आनंद गोंड ने आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किया। कांग्रेस और सपा ने भी कार्यक्रम आयोजित किए।
रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार आंबेडकर जयंती पर आश्रम पद्धति विद्यालय में सांसद डॉ. आनंद गोंड ने बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, संजय जैसवाल (प्रमुख प्रतिनिधि), सरोज कुमार सिंह, मंडल मंत्री सरोज शर्मा, महेश अग्रवाल, संजय त्रिपाठी, प्रधानाचार्य इच्छा राम यादव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
महसी प्रतिनिधि के अनुसार आरएसएस ने किसानगंज चौराहा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला कार्यवाह आरएसएस भूपेंद्र सिंह रहे। इस अवसर पर जिलामंत्री शशिकांत त्रिपाठी, जिला प्रतिनिधि संजय त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, रामकुमार बाजपेई, दिवाकर पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस ने दो समूहों में मनाई जयंती
आंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने दो स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। पहला आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन में हुआ, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, जिला महासचिव हमजा शफीक, अनुसूचित विभाग की जिलाध्यक्ष पूजा भारती, जितेंद्र प्रताप सिंह, अजीज कादरी आदि उपस्थित रहे। दूसरा कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ‘जीतू’ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस मध्य यूपी के प्रदेश उपाध्यक्ष शरीफ बाबू खान, प्रदेश महासचिव भावेश पाठक और प्रदेश सचिव नदीम अहमद रहे। बिछिया में जिला कांग्रेस कमेटी की सचिव मालती पासवान के संयोजन में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता विनय सिंह, रवींद्र स्वरूप सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। संचालन रूदल निषाद ने किया। कार्यक्रम में देवचंद्र गौतम, लल्लन प्रसाद, गणेश, विनोद, हरिद्वार आदि मौजूद रहे।
सपा ने आंबेडकर पार्क में किया कार्यक्रम
समाजवादी पार्टी ने आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री यासर शाह रहे। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जिला कार्यालय में उनके जीवन पर गोष्ठी आयोजित की गई। संचालन सपा महामंत्री सुनील निषाद ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि, अनिल यादव, राकेश सोनकर, पेशकार राव, अफसाल शानू, नंदेश्वर नंद यादव आदि उपस्थित रहे।
अनुयायियों ने भी किए कार्यक्रम
डॉ. आंबेडकर जयंती पर मंगलवार को उनके अनुयायियों ने भी नानपारा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अरनवा और पिपरिहा जरबधिया में कार्यक्रम आयोजित किए। चेतना समिति और बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता डॉ. जीएस निरंजन ने की। उन्होंने समतामूलक समाज की स्थापना के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर रामलखन, जगजीवन, राधेश्याम यादव, गिरधारी गौतम, पप्पू गौतम, बाबूराम, बच्चे लाल नंदा, रामनिवास, डॉ. लेखपाल, जगदीश प्रसाद गौतम, हरिश्चंद्र गौतम, लक्ष्मण गौतम, बदलू गौतम और केशवराम गौतम उपस्थित रहे।