फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंकों की हड़ताल, 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Fri, 30 Jun 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बैंक के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकार के नकारात्मक रुख से खफा ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। इसके चलते जिले की सभी 128 बैंक शाखाओं में ताला लटकता रहा। कर्मचारी लंबित समस्याओं के निराकरण के साथ ही समान पेंशन नीति लागू करने की मांग कर रहे थे। बैंकों की हड़ताल से लगभग 50 करोड़ का बैंकिंग कारोबार पूरी तरह प्रभावित रहा। 
विज्ञापन


इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एवं एंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल का आह्वान किया गया था। उसी के तहत बैंकों में ताले लटकते रहे। जिला मुख्यालय के अलावा कस्बे और ग्रामीण अंचलों में स्थापित बैंक भी बंद रहे। इससे यहां कामकाज ठप रहा।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजकुमार मिश्र व क्षेत्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह तथा स्थानीय अध्यक्ष राना अनिल सिंह की अगुवाई में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने बैठक कर सरकार के नकारात्मक रवैये की निंदा की। सभी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आश्वासन मिला, लेकिन इस पर आज तक अमल नहीं किया गया। जिसके चलते बैंक कर्मियों की समस्याएं जस की तस हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी अरसे से समान पेंशन नीति लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही बैंकिंग उद्योग में समान पदोन्नति, समान भत्ते तथा सुविधाएं प्रदान करने की आवाज उठाई जा रही है, लेकिन सरकार चुप्पी साधे है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक के बाद सभी ने क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने बताया कि 128 बैंक शाखाओं में हड़ताल से जिले में लगभग 50 करोड़ का बैंकिंग कारोबार पूरी तरह प्रभावित हुआ है। इस मौके पर घनश्याम त्रिपाठी, केपी शुक्ला, विजयकुमार श्रीवास्तव, विपुल, कैलाश नाथ तिवारी,, जमील अहमद खां, इरफान अहमद, अताउर्रहमान, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे। वहीं, इस मौके पर आंदोलन में जोश के साथ प्रतिभाग करने वाले कर्मियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें