फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ग्रामीण क्षेत्रों में 12 सड़कों के निर्माण पर खर्च होंगे 29.11 करोड़ रुपये

Thu, 27 Feb 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की दशा सुधारने के लिए 29.11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस बजट से 12 सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। सबसे ज्यादा धनराशि 8.80 करोड़ रुपये मटेरा, इटहा व नौतला संपर्क मार्ग के निर्माण पर खर्च होगी। विभाग ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें कुंडासर-नानपारा होकर जाने वाला लोनियन पुरवा से महमुल्लापुर संपर्क मार्ग व नाले का निर्माण होना है। इसपर 1,83,00,000 रुपये खर्च होंगे। ऐसे ही पुजारीपुरवा व रिक्खीरामपुरवा संपर्क मार्ग के निर्माण पर 1,33,60,000 रुपये, बरगदिहा से पुजारीपुरवा तक सड़क निर्माण पर 1,83,35,000 रुपये, रामपुर धोबिया हार प्राथमिक स्कूल के पास से बुढ़वा बाबा मंदिर तक 1,05,70,000 रुपये से, बेहडा़, बरदहा, इमामगंज, गढ़ीघाट व अन्य मार्गों से होकर गड़रियन पुरवा व मटेरा कलां के मध्य 1,62,00,000 रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जाना है।
ऐसे ही गुलमा गांव संपर्क मार्ग से पटना तक एक करोड़ सात लाख रुपये, बाबागंज, केशवापुर बसौना व अन्य मार्गों से होते हुए चिलबिला संपर्क मार्ग निर्माण पर 82.50 लाख रुपये, गुरुचाही संपर्क मार्ग के नए निर्माण पर 1,43,90,000 रुपये खर्च किए जाने हैं। जबकि चहलारी से बेहड़ा संपर्क मार्ग निर्माण पर 168.90 करोड़, रमपुरवा, शिवपुर, इमामगंज नानपारा से होकर बंजारन टांड़ा, गुरुद्वारा से नई बस्ती होते हुए जूड़ा तक तीन करोड़ 50 लाख, गोडियनपुरवा से डल्लापुरवा तक चार करोड़ 12 लाख रुपये की लागत के साथ मटेरा, इंटहा व नौतला संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर आठ करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में सड़कों के निर्माण के लिए बजट मिला है। विभाग द्वारा टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

- मोनिका, रानी डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें