फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए रोडवेज कर्मियों ने उठाई आवाज

विज्ञापन
बहराइच के रोडवेज बस अड्डा परिसर में गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। चार माह से वेतन नहीं मिलने से गुरुवार को रोडवेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारी भड़क उठे। सभी ने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद व यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में सेवा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक कर्मियों का वेतन निर्गत नहीं किया जायेगा, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष मोहम्मद फहीम व यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष रमेश कुमार पांडेय की अगुवाई में गुरुवार को कर्मचारी रोडवेज परिसर में एकत्रित हुये। इस दौरान सभी ने सेवा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी शुरू करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरने को संबोधित करते हुये परिषद के शाखा अध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने कहा कि रोडवेज कार्यशाला में तैनात आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को सेवा प्रबंधक की उदासीनता के चलते चार माह से वेतन नहीं मिला है। सभी वेतन के अभाव में कार्य करने को मजबूर हैं।
मामले में कई बार लिखित व मौखिक शिकायत भी गई, लेकिन सेवा प्रबंधक मामले में लगातार उदासीन रवैया अपनाये हैं। यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि वेतन न मिलने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थित खराब होने लगी है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलता है, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

परिषद के क्षेत्रीय प्रतिनिधि महेंद्र मिश्रा ने कहा कि होली का त्योहार करीब है। ऐसे में वेतन के अभाव में सभी कर्मचारियों का त्योहार फीका हो सकता है। धरने के दौरान संगठनों के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया, जब तक सभी कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलता है, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर अवधेश तिवारी, संजीव दूबे, सिराजुल, नावेद, जहीर, शहजादे, रानू, सद्दाम, मनीष, भानू, इमरान, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें