फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 6.35 करोड़ से संवरेंगी गांवों की सड़कें

Tue, 15 Apr 2025 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। छह करोड़ 35 लाख से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प होगा। इसके लिए जिला पंचायत ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इस धनराशि से 35 स्थानों पर सड़क, नाली व खड़ंजा का निर्माण किया जाना है। कार्ययोजना बनाते समय छह विकासखंडों से दूरी बनाई गई है। जहां एक भी कार्य नहीं कराया जाएगा। सबसे ज्यादा कार्य हुजूरपुर ब्लॉक के खाते में आए हैं। विकास के इस असंतुलन को लेकर भी क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का खाका तैयार किया है। इसके तहत जिले के 14 ब्लॉकों में से आठ में सीसी रोड, नाली व खड़ंजा का निर्माण कराने की तैयारी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। कुल 35 स्थानों पर निर्माण कार्य कराया जाना है। इसमें हुजूरपुर ब्लॉक में ही 23 कार्य कराए जाएंगे, जबकि फखरपुर, महसी, मिहींपुरवा व नवाबगंज में एक-एक कार्य, बलहा व तेजवापुर में तीन-तीन कार्य होने हैं। इन क्षेत्रों में 10 से 15 दिनों में काम शुरू हो जाएगा। वहीं, इसी जिले के पयागपुर, कैसरगंज, जरवल, शिवपुर रिसिया व विशेश्वरगंज ब्लॉक में एक भी काम का आवंटन नहीं किया गया है।


असंतुलित विकास पर चर्चा
जिला पंचायत वैसे तो पूरे जिले के लिए पंचायत की सबसे बड़ी संस्था है, लेकिन विकास कार्य सबसे ज्यादा हुजूरपुर ब्लॉक में देखने को मिल रहा है। इसको लेकर चर्चा है। कैसरगंज, जरवल और शिवपुर विकास क्षेत्र के ज्यादातर गांव कटान प्रभावित श्रेणी के हैं। यहां विकास की अधिक दरकार है। पयागपु, रिसिया और विशेश्वरगंज ब्लॉक के कुछ गांवों में सड़कों व ड्रेनेज की समस्या है। इन विकास क्षेत्रों का जिला पंचायत की नजरों में न आना एक यक्ष प्रश्न है।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में आए प्रस्ताव के तहत बनी कार्ययोजना
बोर्ड बैठक में जितना प्रस्ताव आया, उसी के तहत विकास का खाका तैयार किया गया है। उसी कार्य के टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। -वीरेंद्र बहादुर, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें