फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शॉर्ट सर्किट के कारण इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में लगी आग

Tue, 15 Apr 2025 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। नई बाजार स्थित भारत बैटरी सर्विस व इलेक्ट्राॅनिक दुकान में रविवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सुबह दुकान से धुआं निकलता देख राहगीरों ने इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी। इसके बाद आग बुझाई गई। आग से दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन


दुकान स्वामी सुभानी ने बताया कि प्रतिदिन की भांति रविवार को भी वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इस दौरान शाॅर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। सुबह टहलने निकले लोगोंं ने दुकान से धुंआ निकलता देख आग लगने की सूचना दी। इसके बाद दुकान का शटर खोलकर स्थानीय लोगोंं की मदद से आग बुझाई गई। सुभानी ने बताया कि आग से दुकान में रखा ई रिक्शा की बैटरी, इनवर्टर, एलसीडी, बिजली वायर व उपकरण, पाइप, वायरिंग का सामान, पंखा आदि जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

घर में लगी आग से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व घरेलू सामान जला

रूपईडीहा (बहराइच)। सरस्वती नगर नई बस्ती निवासी इंतियाज के घर में रविवार की रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। गृहस्वामी ने स्थानीय लोगोंं की मदद से आग बुझाई, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती तब तक घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित इंतियाज ने बताया कि वह परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए नेपालगंज गए थे। इस दौरान आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद वह आनन-फानन घर पहुंचे और आग बुझाना शुरू किया। आग से घर में रखा पंखा, कूलर, बेड, कपड़े आदि जल गए। आग से 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। बिजली का बोर्ड पूरी तरह पिघल गया है। सूचना पर आरक्षी संदीप चौहान मौके पहुंचे और जांच की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें