फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा के समानांतर बनाई जाए सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य सीमा के समानांतर नहीं हो रहा है। इसकी शिकायत भाजपा पदाधिकारियों के साथ व्यापारियों ने सांसद से की। उन्होंने सीमा के समानांतर सड़क का निर्माण कराने की मांग की। सांसद ने सड़क निर्माण का जायजा लिया। साथ ही उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 651/8 पर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। भाजपा नगर अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार अमलानी ने बताया कि सीमा के समानांतर सड़क निर्माण को मोड़ दिया गया है। इसके लिए अप्रैल 2018 को गृहमंत्री को पत्र भी लिखा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क निर्माण मोड़े जाने से रुपईडीहा कस्बे का कुछ हिस्सा टॉपू बन जाएगा। नगर अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से ही सीमा के समानांतर सड़क मोड़ और पुन: चकिया रोड से ले जाकर उसी सड़क को आगे जोड़ देना उचित नहीं है। इससे सुरक्षा व्यवस्था भी सही नहीं हो सकेगी। कार्यकर्ताओं के कहने पर सांसद ने सीमा पर प्रस्तावित समानांतर सड़क का जायजा लिया। साथ ही उच्चाधिकारियों से अवगत कराकर मामले में कार्रवाई की बात कही। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि फौजदार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें