फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हत्या कर फेंका गया था ऋषभ का शव

Sat, 07 Mar 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर। भग्गड़वा बाजार में बुधवार को कुएं में गोंडा के युवक की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना ने नया मोड़ ले लिया है। रिपोर्ट में युवक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया था। पुलिस ने भी इस दिशा में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



भग्गड़वा बाजार में ओमप्रकाश के घर के सामने स्थित कुएं में गोंडा जिले के कटरा बाजार क्षेत्र के जयराम जोत गांव निवासी ऋषभ सिंह की लाश बुधवार को उतराती हुई मिली थी। हुजूरपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।


पुलिस की जांच में पता चला कि ऋषभ लकड़ी काटने का काम करता था और कुछ दिनों से लापता था। इस संबंध में उसके पिता ने तीन मार्च को कटरा बाजार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शमशेर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के 11 निशान मिले हैं। डूबने की भी पुष्टि पोस्टमार्टम में नहीं हुई है। इससे लग रहा है कि हत्या के बाद शव को कुएं में फेंका गया।

थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। ऋषभ के परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें