फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गन्ना बोआई की प्रगति की समीक्षा की

Thu, 02 Apr 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। चीनी मिल परिसर में बुधवार को वसंतकालीन गन्ना बोआई की समीक्षा को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर गन्ना आयुक्त (क्रय) विश्वेश कनौजिया ने की। उन्होंने ग्राम करनईडीह पहुंचकर महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित गन्ना पौधशाला का निरीक्षण किया। वहां अगेती प्रजाति 16202 और 18231 के गन्ना पौध किसानों को वितरित कर उनके खेतों में रोपण भी कराया।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद चीनी मिल परिसर में देवीपाटन मंडल के गन्ना विभाग और मिल अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। बैठक में गन्ना बोआई की वर्तमान स्थिति, तय लक्ष्य के मुकाबले प्रगति और अस्वीकृत प्रजातियों की जगह अगेती प्रजाति लगाने की योजना पर चर्चा की गई।

अपर गन्ना आयुक्त ने कहा कि वसंतकालीन बोआई के सभी लक्ष्य समय से पूरे किए जाएं। साथ ही किसानों को हर संभव सहायता दी जाए ताकि गन्ना उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उप गन्ना आयुक्त आरबी राम, विभिन्न जिलों के गन्ना अधिकारी और चीनी मिल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें