फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेहनकशों का सम्मान, कल्याण की भी पहल

विज्ञापन
महिला श्रमिकों को स्वीकृति पत्र देते मुख्य अति​थि। - फोटो : महिला श्रमिकों को स्वीकृति पत्र देते मुख्य अति​थि।
विज्ञापन
बहराइच। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शुक्रवार को जिले में विविध आयोजन किए गए। कपूरथला परिसर स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में में मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखने के बाद श्रमिकों को उनके कल्याण संबंधी योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने की। इस दौरान एमएलसी पद्मसेन चौधरी, विधायक बलहा सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बहराइच के प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल के अतिरिक्त सीडीओ, डीडीओ व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने उद्यमियों एवं श्रमिकों को नवीन श्रम संहिताओं तथा श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में उप श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी ने आभार ज्ञापित किया।


वन विभाग ने दैनिक श्रमिकों का किया सम्मान

रुपईडीहा में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पंडितपुरवा नर्सरी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दैनिक श्रमिकों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें वन्यजीव संरक्षण, वन अग्नि से बचाव और भीषण गर्मी से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। वन क्षेत्राधिकारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान की सराहना के साथ उन्हें जागरूक करना भी है। उन्होंने वन अग्नि से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी और जंगलों में आग लगने से रोकने के लिए सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन


श्रमिकों के योगदान को सराहा

बाबागंज। कस्बे में दैनिक श्रमिकों का सम्मान करने के साथ श्रमिक दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया। वक्ता एके श्रीवास्तव ने कहा कि 1 मई 1886 को अमेरिका में प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों पर गोली चलाई गई थी। शहीद श्रमिकों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष एक मई को श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में इसकी शुरुआत 1 मई 1923 को हुई थी। इस दिवस के माध्यम से काम के आठ घंटे तय करने तथा श्रमिक कल्याण की योजनाओं को लागू करना रहा है। इस मौके पर राम जियावन, संतोष कुमार, आफाक अहमद समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें