फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घंटों चला रेस्क्यू, नहीं मिला तेंंदुआ

Sun, 13 Apr 2025 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को घायल करने वाले तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की ओर से शाम तक अभियान चलाया गया, लेकिन वह वन विभाग को चकमा देने में सफल रहा। शाम होने पर वन टीम ने ग्रामीणों को मौके से हटा दिया। इसके बाद रात में सन्नाटा पाकर तेंदुए के जंगल में जाने की संभावना जताई जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन


सुजौली वन रेंज की ग्राम पंचायत सुजौली के मजरा गौड़ियाना में खेतोंं में काम कर रहे चंद्रिका, उनकी पत्नी गीता व धर्मेंद्र पर शुक्रवार सुबह तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले के बाद तेंदुआ सोतिया नाले के पास जाकर झाड़ियों में छिप गया था। इससे दहशत का माहौल बन गया था और तेंदुए को जंगल में छोड़ने के लिए वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया था। रेंजर रोहित कुमार के नेतृत्व में शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। रेंजर रोहित कुमार ने बताया कि तेंंदुए के न पकड़े जाने पर भीड़ को हटवाकर सन्नाटा कर दिया था। रात में अंधेरा होने पर तेंदुआ जंगल में चला गया। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया है और वन टीम को गश्त पर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें