फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर शहीदों को किया याद

विज्ञापन
बहराइच के सेनानी भवन में बहराइच विकास मंच की ओर से आयोजित गोष्ठी में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन के सभागार में शनिवार को बहराइच विकास मंच के तत्वावधान में अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह व रामप्रसाद बिस्मिल का बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर मंच के पदाधिकारियों ने अमर शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनको याद किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का आरंभ पदाधिकारियों ने अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर मंच के संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि 19 दिसंबर 1927 को ही भारत के शहीद क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां, पंडित रामप्रसाद बिस्मिल और ठाकुर रोशन सिंह को फांसी की सजा दी गई थी। उन्होंने कहा कि तीनों अमर शहीदों को सजा काकोरी कांड के लिए दी गई थी। मंच के जिलाध्यक्ष ने कहा कि काकोरी कांड की घटना 9 अगस्त 1925 को हुई थी। कार्यक्रम को सेनानी उत्तराधिकारी संघ के प्रदेश महामंत्री रमेश मिश्रा, अधिवक्ता मिथुन बाल्मीकि ने संबोधित किया। इस मौके पर हरीश शुक्ला, बृजेश पाठक, जीवनलाल बाल्मीकि, अशोक कुमार मिश्रा, अरविंद तिवारी, अजय त्रिपाठी, लोकनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें