फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गुनगुनी धूप से मिली राहत, तापमान में दो डिग्री का हुआ इजाफा

Tue, 17 Dec 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में बीते कई दिनों से जारी गलन भरी ठंड से सोमवार को हल्की राहत मिली। सुबह कोहरा छटने के साथ निकली गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत दी और अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया। धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री बढ़कर 7.4 डिग्री बढ़ गया।
विज्ञापन


तराई में बीते एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री के बीच बना हुआ था और सर्द हवा चल रही थी। इससे तराईवासी गलनभरी ठंड से बेहाल थे। इस पर सोमवार को हल्का विराम लगा और सुबह-सुबह ही गुनगुनी धूप निकली। हालांकि भोर पहर में तराई कोहरे की चादर में लिपटी रही। धूप निकलने से सुबह के समय अधिकांश लोगों को धूप में बैठे देखा गया। वहीं दोपहर में धूप और चटख हुई, जिससे लोग कम कपड़ों में नजर आए। सोमवार को धूप निकलने से तराई का अधिकतम तापमान दो डिग्री के इजाफे के साथ 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री की वृद्धि के साथ 7.4 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें