पावर कॉर्पोरेशन की ओर से रविवार को जिले भर में दो दर्जन स्थानों पर मेगा कैंप लगाया गया। इस दौरान विभाग की ओर से तीन सौ नये कनेक्शन जारी किए गए। वहीं सात सौ से अधिक उपभोक्ताओं ने एक मुश्त सक्रिय योजना के तहत पंजीकरण कराया। विभाग की ओर से मौके पर ही 40 उपभोक्ताओं के बिलों को भी दुरुस्त कराया गया।
अपर मुख्य सचिव ऊर्जा के निर्देश पर रविवार को जिले भर में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। एक मुश्त समाधान सक्रिय योजना के तहत जनपद के 14 विकास खंडों में मेगा कैंप लगा। शहरी क्षेत्र में 7 विद्युत उपकेंद्रों समेत मोहल्ला बड़ीहाट में भी मेगा कैंप लगाया गया। मेगा कैंप में विभाग की ओर से सात सौ उपभोक्ताओं का योजना के तहत पंजीकरण कराया गया।
तीन सौ नये कनेक्शनों को जारी कर 40 उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों को दुरुस्त कराकर जमा कराया गया। विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में लगाये गये कैंप में कुछ उपभोक्ताओं को परेशानी का समाना भी करना पड़ा।