फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: उर्वरक की दुकानों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
उर्वरक की दुकान पर छापामारा करते जिला कृ​षि अ​धिकारी।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में उर्वरक की समस्या को देखते हुए बृहस्पतिवार को कृषि व राजस्व विभाग चार टीमों ने उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापा मारा। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया, जबकि छह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सुबेदार यादव ने बताया कि उनकी मौजूदगी में 38 दुकानों का निरीक्षण किया गया। टीम के निशाने पर मिहींपुरवा एवं नानपारा तहसील क्षेत्र की दुकानें रहीं। टीम में उनके साथ उप कृषि निदेशक सदर, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक पयागपुर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शामिल रहे। टीम ने 38 दुकानों से 15 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी किसानों को अवगत कराया जाता है कि यदि कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस के उर्वरक की बिक्री करता है तो उसकी शिकायत जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में करें। संबंधित व्यक्ति पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें