फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन की सूचना पर छापा, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सुजौली के मुजवा गांव में रविवार को साप्ताहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभा में ईसाई मिशनरियों से जुड़े लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही मामले की पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

सुजौली थाना क्षेत्र में आए दिन धर्म परिवर्तन के मामले सामने आते रहते हैं। सुजौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंगल गुलरिया और सुजौली में एक बार फिर से प्रार्थना सभा की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। सूचना मिली कि लखीमपुर खीरी और आसपास के जिलों से कुछ ईसाई मिशनरी यहां आकर रविवार को साप्ताहिक प्रार्थना सभा करा रहे हैं।
इस पर सुजौली के प्रभारी निरीक्षक विनय सरोज ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के मुजवा गांव में दबिश दी। पुलिस की दबिश से वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से ग्रामीण रामविलास और धुरेंद्र को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें