उद्घाटन अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी ने किया। इस मौके पर दाल खरीदने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
दाल की कीमतों के आसमान छूने से मध्यम और गरीब वर्ग के लोग परेशान हैं। उनकी थाली से दाल लगभग गायब हो चुकी है। खुले बाजार में दाल 180 से 200 रुपये किलो बिक रही है। इस समस्या को देखते हुए गल्ला व्यापार मंडल और दाल मिल एसोसिएशन ने वर्तमान बाजार मूल्य से कम मूल्य पर आम आदमी को दाल मुहैया कराने के लिए सोमवार को बहराइच व नानपारा में काउंटर की स्थापना की।
बहराइच शहर के छावनी बाजार में दाल मिल एसोसिएशन और गल्ला व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में काउंटर खुला। उद्घाटन अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह ने दाल की तौल कर किया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट बीएन पांडेय, डिप्टी आरएमओ, गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरीशंकर भानीरामका, पुरुषोत्तम दास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
उधर नानपारा नगर में स्टेशनरोड पर वैद्य भगवानदीन इंटर कॉलेज परिसर में स्थापित एक दुकान में दाल बिक्री का काउंटर खुला। यहां उपजिलाधिकारी मनोज कुमार ने उद्घाटन किया। इस मौके पर सीओ भरत यादव, नायब तहसीलदार मोहम्मद जसीम, मदनलाल भीमराजका, अजीत कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
बहराइच और नानपारा में इस मूल्य पर बिकी दाल
दाल का नाम बहराइच नानपारा
अरहर फूल 150रु/किलो 160 रु/किलो
मसूर 80 रु/किलो 80 रु/किलो
चना 50 रु/किलो 60 रु/किलो
मटर 30 रु/किलो 30 रु/किलो