फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से नदारद 65 मतगणना कर्मियों पर एफआईआर

Mon, 26 Oct 2015 11:10 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चार चरणों का मतदान 29 अक्तूबर को समाप्त हो जाएगा। एक नवंबर को ब्लॉक मुख्यालयों पर जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए हुए मतदान के मतपत्रों की गिनती का कार्य शुरू होगा। मतगणना कार्य के तौर तरीके बताने के लिए सोमवार को प्रशिक्षण का आयोजन विकास भवन में हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान तेजवापुर, जरवल, फखरपुर, कैसरगंज, पयागपुर, विशेश्वरगंज और चित्तौरा ब्लॉक के लिए तैनात किये गए मतगणना प्रेक्षक, मतगणना सहायक तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय और अतिरिक्त मतगणना कर्मियों को मतपत्रों की गिनती के तौर तरीके बताए गए।
निर्देश दिया गया कि सभी मतगणना कर्मी एक नवंबर को सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित होंगे। जो कर्मचारी उस दिन उपस्थित होने की स्थिति में नहीं हैं वे एक दिन पहले रात में ही ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर ठहर सकता है।
विज्ञापन

सीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षा, राजस्व व विकास विभाग के 65 मतगणनाकर्मी प्रशिक्षण से नदारद रहे। उन्हें अनुपस्थित मानते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें