फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रिटेनिंग भुगतान न मिलने पर अस्थायी कर्मियों का प्रदर्शन

Sun, 08 Feb 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
चिलवरिया चीनी मिल में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते अस्थायी कर्मचारी।      - स्रोत : कर्मचारी
विज्ञापन
धरसवां। चिलवरिया चीनी मिल में रिटेनिंग का भुगतान न होने से नाराज अस्थायी कर्मचारियों ने शनिवार को मिल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना आवंटित न होने के कारण मिल का संचालन नहीं हो सका है। इसके बावजूद स्थायी कर्मियों और अधिकारियों को समय पर वेतन मिल रहा है, जबकि अस्थायी कर्मचारियों को एक मार्च 2025 से ही पेडऑफ कर घर बैठा दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इसी ग्रुप की अन्य मिलों में रिटेनिंग का भुगतान हो चुका है, लेकिन चिलवरिया मिल प्रशासन इसे रोके हुए है। धरने का नेतृत्व कर रहे अनिल कुमार मिश्रा, दिनेश प्रताप सिंह और रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वेतन न मिलने से बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हो पा रही है और घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है।

कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी, श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल और उपभोक्ता फोरम को फैक्स के जरिए सूचित किया है। साथ ही मिल के एचआर असिस्टेंट जय राम सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समाधान नहीं निकला, तो वे आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस मामले पर एचआर असिस्टेंट जय राम सिंह का कहना है कि प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बातचीत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें