फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक अस्थिरता के विरोध में नेपाली कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
नेपाल के बांके में प्रदर्शन करते नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सीमा से सटे नेपाल के बांके जिले में शनिवार को नेपाली कांग्रेस के साथ 18 संगठनों ने प्रदर्शन किया। सभी ने राजनीतिक अस्थिरता के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। प्रदर्शन के चलते आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता के बाद से जनता द्वारा लगातार विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार को नेपाली कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। नेपाली कांग्रेस के प्रदर्शन में 18 संगठनों ने हिस्सा लिया। नेपाल के बांके जिला अंतर्गत बीपी चौक पर शनिवार सुबह 11 बजे कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्र हुए।
प्रदर्शन में नेपाली कांग्रेस के साथ नेपाल शिक्षक संघ, नेपाल डेमोक्रेटिक प्रोफेसर्स एसोसिएशन, डीएलए, नेपाल सिविल यूनियन और नेपाल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही देश में राजनीतिक अस्थिरता को लेकर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के चलते आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ ही सेना के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें