फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खैरीघाट में महिला का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन

Fri, 08 Aug 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
खैरीघाट में प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाती पुलिस।    -संवाद
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। बेहड़ा इमामगंज तटबंध पर बृहस्पतिवार शाम उस वक्त हालात बिगड़ गए जब लौकिहा गांव की एक महिला की सड़क हादसे में मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर चक्का जाम कर दिया। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हंगामा इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन



परिजनों और ग्रामीणों का आरोप था कि बुधवार शाम ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत में गांव निवासी सावित्री देवी की मौत हो गईं थी। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद गांववालों ने ट्रक और डीसीएम के ड्राइवर को इमामगंज में पकड़ लिया था, लेकिन वहां मौजूद चिकन बिरयानी दुकान के संचालक और कुछ अन्य लोगों ने चालकों को जबरन छुड़वाकर भगा दिया।

इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार शाम जब महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ को शांत कराना आसान नहीं था। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों के प्रदर्शन को शांत कराने के लिए विधायक प्रतिनिधि अमन कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया गया। खैरीघाट थानाध्यक्ष राशिद अली खान ने बताया कि जिन लोगों ने आरोपियों को भगाने में मदद की है, उन सभी की पहचान की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें