फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट बेचने के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पे

Fri, 24 Jan 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के रायपुर राजा निवासी व्यक्ति ने प्रॉपर्टी डीलर पर प्लॉट बेचने के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर विश्वासघात और जान से मारने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के रायपुर राजा, राजा प्रेम सिंह कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार सिंह का आरोप है कचहरी रोड निवासी कुलदीप गुप्ता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते है। कुलदीप के माध्यम से उनकी एक प्लॉट खरीदने की बात हुई। इसके बाद उन्होंने कुलदीप के बैंक खाते में वर्ष 2022 में चार बार में कुल 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और शेष रुपये प्लॉट का बैनामा करने के बाद देने की बात हुई थी। तब से बराबर आरोपी उन्हें झांसे में रखे रहा।
इसके बाद 18 अप्रैल 2024 को कुलदीप के गवाहों के सामने रुपये वापस करने का इकरारनामा किया और वापस नहीं किए। 19 जनवरी को वे घर जा रहे थे तभी आरोपी हूजुपुर मार्ग पर उन्हें मिला तो रुपये मांगने पर देने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। देहात कोतवाल परमानन्द तिवारी ने बताया केस दर्ज कर बैंक खातों की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें