फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादे करेंगे पूरे, जनता का रखेंगे ख्याल

Sat, 11 Mar 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
bjp - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के बीच ईवीएम से निकले परिणामों ने जिन प्रत्याशियों को इस बार सदन पहुंचने का मौका दिया है, वह खुश तो हैं ही, साथ ही पुराने दिग्गजों की दुर्गति देखकर कोई गलती नहीं करना चाहते हैं। सभी अपने चुनावी एजेंडों पर हरसंभव खरा उतरने की दुहाई दे रहे हैं। प्रमाण पत्र हासिल करते ही विजयी प्रत्याशियों ने कहा कि जनता से जो भी वादे किए हैं, सब पूरे करेेंगे। जनता का ख्याल भी रखूंगा। 
विज्ञापन


सुबह ईवीएम की सील जब तोड़ी गई तो प्रत्याशी और उनके एजेंटों के दिल धक-धक कर रहे थे। इसी कयासों में सभी डूबे हुए थे। परिणाम सामने आए तो कुछ निराश हुए तो कुछ के चेहरे खुशी से खिल उठे। बहराइच सदर से पहली बार भाजपा के टिकट से चुनाव जीतने वाली अनुपमा जायसवाल ने कहा कि चुनाव के दौरान जो भी वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

पयागपुर से पहली बार चुनाव जीते भाजपा प्रत्याशी सुभाष त्रिपाठी का कहना है कि उनकी मेहनत रंग लाई है। जनता ने विश्वास किया है। ऐसे में अब उनकी बारी है, जनता के विश्वास का सम्मान करने की। महंगाई, भ्रष्टाचार से जनता को निजात दिलाकर क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन


कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी मुकुटबिहारी वर्मा का कहना है कि दूसरी बार लगातार जनता ने जनादेश दिया है। ऐसे में जनता को शिकायत का कोई मौका नहीं दूंगा। बाढ़ पीड़ितों की समस्या निस्तारण के साथ ही चहुंमुखी विकास का प्रयास करूंगा।

महसी से चुनाव जीते भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह का कहना है कि क्षेत्र के मतदाताओं ने जिस तरह आंख मूंदकर विश्वास जताया है, उस विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। किए गए वादों पर खरा उतरूंगा। उनका कहना है कि बाढ़ की समस्या से निजात दिलाना पहली प्राथमिकता है।

बलहा सीट से जीते भाजपा के अक्षयवरलाल गोंड व नानपारा से भाजपा के टिकट पर जीतीं माधुरी वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार जनता ने उन्हें सदन पहुंचाने के लिए अपना मत दिया है। उसी तरह जनता के हर सुख-दुख में वह साथ रहेंगी। पुलिस का उत्पीड़न बंद करवाया जाएगा। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें