फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की तस्करी में निजी नर्सिंग होम व ब्लड बैंक रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ में गिरफ्तार तस्करों ने रिसिया स्थित हसन ब्लड बैंक में अवैध तरीके से खून की आपूर्ति करने की बात स्वीकार की थी। इस खबर को अमर उजाला ने 3 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया है। खून की तस्करी में जनपद का नाम आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस मामले में जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा न सिर्फ हसन ब्लड बैंक बल्कि अन्य नर्सिंग होम की भी जांच कर कार्रवाई की योजना तैयार की जा रही है। नर्सिंग होम की जांच के दौरान रक्त की आपूर्ति के साथ ही अन्य अनियमितताओं की भी जांच की जाएगी। ऐसे में नर्सिंग होम संचालक भी अब स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी तक विभिन्न नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों को खून की आवश्यकता पड़ने पर जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक से ही खून दिया जाता था। किसी ग्रुप का खून मौके पर न मिलने से मरीजों को खासी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता था। ऐसे में रिसिया स्थित हसन अस्पताल में ब्लड बैंक खुलने से लोगों को आवश्यकता पड़ने पर आसानी से खून मिलने की संभावना जगी थी, लेकिन यह ब्लड बैंक अब सवालों के घेरे में आ गया है। बीते गुरुवार को लखनऊ में एसटीएफ की टीम ने खून की आपूर्ति करने वाले तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास भारी मात्रा में तस्करी कर लाया गया रक्त बरामद किया है।
एसटीएफ की पूछताछ के दौरान तस्करों ने विभिन्न स्थानों के साथ ही जनपद बहराइच अंतर्गत रिसिया स्थित हसन ब्लड बैंक में भी तस्करी कर लाया गया खून आपूर्ति करने की बात स्वीकार की थी। ऐसे में अब हसन ब्लड बैंक भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही एसटीएफ के निशाने पर आ गया है। हालांकि जिले में हसन ब्लड बैंक के अलावा अन्य किसी निजी अस्पताल या नर्सिंग होम के पास खून एकत्र करने का लाइसेंस नहीं है, लेकिन अब कई नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के निशाने पर आ गए हैं। ऐसे में शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह पता करने का प्रयास किया जाएगा कि हसन ब्लड बैंक से किन-किन निजी अस्पतालों को खून की आपूर्ति की जा रही थी।
विज्ञापन

शीघ्र की जाएगी जांच
हसन ब्लड बैंक में तस्करों द्वारा अवैध रूप से खून की आपूर्ति किए जाने की सूचना मिली है। शीघ्र ही अस्पताल की जांच कर सभी अभिलेख खंगाले जाएंगे। इसके साथ ही इस अस्पताल से किन-किन नर्सिंग होम में खून की आपूर्ति की जा रही है समेत विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जाएगी। -राजू प्रसाद, औषधि निरीक्षक
दोषी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
हसन ब्लड बैंक समेत अन्य नर्सिंग होम की भी जांच कराई जाएगी। जो भी निजी अस्पताल या नर्सिंग होम अवैध रूप से खून संकलन अथवा आपूर्ति में लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जएगी। इसके साथ ही नर्सिंग होम में अन्य अनियमितताओं की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. अजीत चंद्रा, एसीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें