फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सोनवा निवासी एक बुजुर्ग कैदी जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। मंगलवार की रात हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के लिए सीजेएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र निवासी हमीद (73) पुत्र गुलाम मोहम्मद हत्या के मामले में नामजद था। उसको 21 मार्च 2018 को अदालत से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद से वह जिला कारागार बहराइच में सजा काट रहा था। यहां पर मंगलवार की रात अचानक उसकी हालत खराब हो गई। कारागार के चिकित्साधिकारी के परामर्श पर उसे इलाज के लिए जेल गार्ड के साथ कारागार की एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया।
जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अधीक्षक ने बताया कि मृतक कैदी के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। बंदी की मृत्यु की न्यायिक जांच के लिए न्यायालय सीजेएम को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें