फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फैला रहे नफरत : राहुल

Fri, 24 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
जनसभा में अभिवादन करते राहुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को खैरा बाजार में स्थित रानीबाग मैदान में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। कहा कि यूपी में दो युवाओं के मिलन से नरेंद्र मोदी कर चेहरा बदल गया है। सपा-कांग्रेस गठबंधन की ही सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश न बंटा है न बंटेगा। युवाओं को जागरूक होना होगा, जिससे यूपी के भाग्य का फैसला हो सके। 
विज्ञापन


महसी विधानसभा क्षेत्र में रानीबाग में कांग्रेस-सपा की संयुक्त चुनावी सभा हुई। दोपहर 1:12 बजे हेलीकॉप्टर से राहुल गांधी खैरा बाजार पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। कहा कि यूपी में दो युवाओं के मिलन से मोदी घबरा गए हैं। उनके चेहरे की रौनक फीकी पड़ गई है। प्रधानमंत्री को अहसास हो गया है कि दो युवाओं के मिलन में यूपी में बीजेपी की राह रोक दी है। राहुल ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि वह नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पीएम मेक इन इंडिया की बात करते हैं। आप बाजार में जाते हो तो वहां हर सामान पर मेड इन चाइना लिखा होता है। अपना मोबाइल दिखाते हुए राहुल बोले कि इस पर पर भी मेड इन चाइना लिखा है। इससे स्पष्ट होता है कि मोदी जी झूठ बोलते हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के अच्छे दिनों के जुमले पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अच्छे दिनों की तुलना फिल्म शोले के गब्बर सिंह से की। राहुल बोले, फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे की तरह अच्छे दिनों का ख्वाब दिखाकर मोदी लोकसभा चुनाव में वोट बटोर ले गए। लेकिन ढाई साल बीतने के बाद पता चला कि अच्छे दिन तो नहीं आए, लेकिन गब्बर सिंह जरूर आ गया। राहुल ने  कहा कि पीएम ने नोटबंदी कर देश के 50 सबसे अमीर परिवारों को डेढ़ लाख करोड़ का फायदा पहुंचाया।

देश की जनता लाइनों में लगी रही और विजय माल्या पीएम मोदी की बदौलत लंदन में मौज कर रहा है। राहुल ने कहा कि पीएम विदेशों में जमा काले धन पर तो आक्रमण बोल नहीं पाए। उल्टा देश की जनता पर नोटबंदी का हमला जरूर किया। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री वाराणसी पहुंचते हैं, रिश्ता बनाते हैं। अमेरिका में रिश्ता बनाते हैं, पर रिश्ता निभाना नहीं जानते हैं। वह प्रदेश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल जब भाषण देकर चलने की तैयारी में थे। तभी एक नि:शक्त ने आवाज देकर कहा कि राहुल चाचा-चाची कब लाओगे। इस पर राहुल मुस्कुराते हुए बोले कि ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राहुल गांधी ने भाषण देने के बाद मंच से उतरकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। सभी से हालचाल पूछा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें