फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गर्भवती की मौत, ससुरालीजनों पर इलाज न करवाने का आरोप

Sat, 14 Jun 2025 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत पिपरिया बसुहार निवासी जनकदुलारी (24) की शुक्रवार की सुबह संंदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर इलाज न करवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा और पुलिस को सूचना दी। खैरीघाट पुलिस ने शव को कब्जे मेंं लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

खैरीघाट क्षेत्र निवासी नरेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी जनक दुलारी का विवाह पिपरिया बसुहार निवासी मनोज लोध के साथ किया था। बेटी आठ माह की गर्भवती थी। बीते बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने खून की कमी बताई थी। लेकिन ससुरालीजनों ने उसका इलाज नहीं करवाया और जबरन डिस्चार्ज करवाकर घर ले आए। जिसके चलते मेरी बेटी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष खैरीघाट उपेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतका के पिता नरेश ने इलाज न करवाने व जबरन डिस्चार्ज करवाने का आरोप लगाया है। नरेश के आरोपों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें