फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज शूटआउट : सात जोन व 22 सेक्टरों में बांटा गया जिला

Sun, 16 Apr 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रयागराज में अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद बहराइच में भी अलर्ट घोषित किया गया है। इसके लिए डीएम डॉ.दिनेश चंद्र ने जिले को नगर व तहसीलवार सात जोन व थानावार 22 सेक्टरों में बांटा है। इसमें सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल पुलिस अधिकारी व जोनल पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी की तैनाती की है। शहर में नगर मजिस्ट्रेट व तहसीलों के उप जिलाधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि कोतवाली नगर के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम, कोतवाली देहात के लिए सहा.अभि. लघु उद्योग निगम बहराइच, थाना दरगाह शरीफ के लिए तहसीलदार सदर, पयागपुर के लिए नायब तहसीलदार पयागपुर, रानीपुर के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी, विशेश्वरगंज के लिए नायब तहसीलदार विशेश्वरगंज, रिसिया के लिए नायब तहसीलदार रिसिया, कैसरगंज के लिए नायब तहसीलदार कैसरगंज, जरवलरोड के लिए नायब तहसीलदार जरवल, फखरपुर के लिए नायब तहसीलदार फखरपुर तथा थाना हुजूरपुर का नायब तहसीलदार हुजू़रपुर को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

इन थाना क्षेत्रों के लिए प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को पुलिस सेक्टर अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सभी 11 थाना क्षेत्रों के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट व अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट होंगे।
कोतवाली नानपारा केे लिए तहसीलदार नानपारा, थाना मोतीपुर के लिए नायब तहसीलदार मिहींपुरवा (मोतीपुर), रूपईडीहा के लिए नायब तहसीलदार बलहा, कोतवाली मुर्तिहा के लिए सहायक अभियंता नलकूप खंड नानपारा धीर विक्रम, सुजौली के लिए नायब तहसीलदार मिहींपुरवा, नवाबगंज के लिए नायब तहसीलदार नवाबगंज, बौंडी के लिए नायब तहसीलदार तेजवापुर, खैरीघाट के लिए नायब तहसीलदार शिवपुर, हरदी के लिए नायब तहसीलदार महसी, रामगांव के लिए सम्बद्ध नायब तहसीलदार सदर तथा मटेरा के लिए सहायक अभियंता नानपारा विजय कुमार वर्मा को सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष पुलिस सेक्टर अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

इन 11 थाना क्षेत्रों के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुपर जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। यह सभी भ्रमणशील रहकर क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखेंगे तथा शान्ति-व्यवस्था के संबंध में डीएम, सीआरओ व एडीएम को अवगत कराते रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें