फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शुक्रवार शाम से बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 27 Jul 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। विकास खंड क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप है। इससे पूरे कस्बे मेें बिजली व पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली न होने से मरीज बेहाल हैं।
विज्ञापन


विकास खंड क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शुक्रवार देर शाम अचानक ठप हो गई। पूरी रात बिजली ठप रहने से कस्बेवासियों ने किसी तरह जागकर रात कापी, लेकिन जब सुबह भी आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो लोगों की परेशानी बढ़ने लगी। अभी तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।

आपूर्ति ठप होने से कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों व चिकित्सकों को इस भीषण उमस भरी गर्मी में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र का जनरेटर खराब पड़ा हुआ है। इनवर्टर भी बंद हो गए हैं। बिजली न होने से अस्पताल में रखे वैक्सीन खराब होने के कगार पर है।
विज्ञापन


आपातकालीन सेवाओं में परेशानी आ रही है। मामले में उपकेंद्र के जेई से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि लाइन में कई जगह पर फाल्ट आ जाने से परेशानी हुई है। उसको ठीक कराने में कर्मचारी जुटे हुए हैं। उन्होंने देर शाम तक आपूर्ति पूर्व की भांति चालू होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें