फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पावर हिटर्स ने जीती क्रिकेट लीग

Sun, 05 Apr 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
क्रिकेट मैच के समापन पर विजेता खिलाडि़यों के साथ मुख्य अति​थि।  - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बहराइच। केडीसी मैदान में शनिवार को क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर-12 क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में पावर हिटर्स ने राइजिंग स्टार्स को हराकर खिताबी जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि मेजर डॉ. एसपी सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर हिटर्स ने निर्धारित 35 ओवरों में नौ विकेट खोकर 169 रन बनाए। टीम की ओर से कृष्णा ने सर्वाधिक 58 और प्रिंस गुप्ता ने 20 रनों का योगदान दिया। राइजिंग स्टार्स के गेंदबाज उजैर अली, आरेज खुर्शीद और ईशान ने तीन-तीन विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार्स की टीम बीस ओवरों में मात्र 108 रनों पर सिमट गई। आरुष प्रताप सिंह ने नाबाद 22 रनों का संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पावर हिटर्स की ओर से वरेन्यम और मोहम्मद आसिफ ने तीन-तीन व वेदांश पांडेय ने दो विकेट लिए। प्लेयर द मैच का खिताब कृष्णा को दिया गया।
विज्ञापन


जबकि टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आर्यन पांडेय और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आरेज खुर्शीद और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट उजैर अली को चुना गया। इस अवसर पर अंपायर प्रदीप गुप्ता, आशुतोष कर्ति, स्कोरर अखंड प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें