कतर्नियाघाट के मटेही गांव में खेत में घुसा टस्कर हाथी। - स्रोत : ग्रामीण
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में लोहरा गांव के पास एक रिजॉर्ट के निकट बृहस्पतिवार रात टस्कर हाथी दिखाई दिया। हाथी की चिंघाड़ सुनकर पर्यटक सतर्क हो गए और टॉर्च की रोशनी में उसे देखकर हैरान रह गए। बाद में लोगों ने शोर मचाकर हाथी को जंगल की ओर भगाया। इस घटना से जहां कुछ देर डर का माहौल रहा, वहीं पर्यटक रोमांचित भी नजर आए।