फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की जान बचाने के लिए नदी में कूदे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पारिवारिक कलह से परेशान होकर घाघरा नदी में कूद युवक को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर दो पुलिसकर्मियों ने छलांग लगा दी। हालांकि इस दौरान गोतारखोर भी पहुंचे। पुलिस व गोताखोरों ने युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। युवक को समझाने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के लहडरा बहरामघाट निवासी बृजलाल यादव पुत्र राम कुमार यादव के घर में शनिवार को कुछ पारिवारिक विवाद हुआ। जिससे वह तंग होकर आत्महत्या करने की ठानी और घाघरा नदी पुल पर पहुंच गया और बाइक खड़ी करके नदी में छलांग लगा दी। युवक को छलांग लगाते समय कुछ राहगीरों ने देख लिया तो तत्काल सूचना घाघराघाट पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को दी।
सूचना मिलते ही आरक्षी रंजयलाल साहनी, आरक्षी अवधेश वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोर शिवनारायन को सूचना देकर नदी में डूब रहे युवक को बचाने के लिए छलांग लगा दी। तब तक गोताखोर भी मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मी व गोताखोर ने मिलकर डूब रहे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। जरवलरोड थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को बुलाकर समझाया गया। उसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें