फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने दागे आंसू गैस के गोले व फोड़े मिर्ची बम

विज्ञापन
बहराइच के पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार को मॉकड्रिल के दौरान अभ्यास करते पुलिस के जवान व मौजूद ए? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस लाइंस के मैदान में शुक्रवार को दंगा नियंत्रण अभ्यास का आयोजन किया गया। दंगा नियंत्रण के दौरान भागो, बचो और खदेड़ो जैसी गूंज सुनाई देती रही। आंसू गैस के गोले दागे और मिर्ची बम फोड़ते हुए पुलिस कर्मियों ने दंगाइयों को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर की अगुवाई में पुलिस लाइन के मैदान में पुलिस के जवानों की ओर से दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया। दंगा नियंत्रण के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने दंगाइयों के रूप में मौजूद पुलिस बल पर पथराव करने का प्रयास किया, जिसका जवाब देते हुए पुलिसकर्मी प्रोटेक्टर लेते हुए लाठियों से दंगाइयों को खदेड़ने लगे। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके अलावा मिर्ची बम भी फोड़ा गया।
दंगाइयों को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने रबर बुलेट का भी प्रयोग किया। एसपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण के प्रति प्रशिक्षित किए जाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी टीएन दूबे के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर मौजूद दंगाइयों को नियंत्रित करने के साथ ही घायल होने वाले लोगों को अस्पताल पहुंचाने समेत अन्य कार्यों का भी अभ्यास किया। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक संतोष सिंह, पीआरओ एसपी जितेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सर्वेंद्रनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें