फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो समुदायों में विवाद के बाद पुलिस ने अगवा किशोरी को खोजा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धरसवां। सेखुवापुर गांव से अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने सोमवार सुबह शहर में रेलवे स्टेशन के निकट से सकुशल खोज निकाला। सुबह करीब 9:35 बजे हुई इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी लतीफ अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना के बाद संवेदनशील बने गांव में सोमवार को भी तीन थानों की पुलिस एहतियातन तैनात रही।
विज्ञापन


पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के आसपास घेराबंदी कर किशोरी को को खोज लिया। बरामदगी के तुरंत बाद उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जबकि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गांव की स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए गठित टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


घटना के बाद पूरे गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। अधिकांश ग्रामीण अपने घरों में ही रहे और सार्वजनिक रूप से कोई भी टिप्पणी करने से बचता नजर आया। पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें