फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र में काफी दिनों से धधक रही अवैध शराब की भट्ठियों के बारे में जानकारी न होना व शराब कारोबारियों से मिली भगत के आरोप में एसपी ने थाने के दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। बीट दरोगा की भी जांच के आदेश दिए हैं। एसपी की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के भकुरहा गांव में मनीराम पंडित के बाग में अवैध शराब बनाने का कारोबार लगभग दो महीनों से चल रहा था। एसपी के निर्देश पर खैरीघाट पुलिस ने मंगलवार को छापामारी कर दो सौ लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। भकुरहा गांव के बीट दरोगा दयानंद यादव व बीट सिपाही संतोष प्रसाद व योगेंद्र नाथ यादव थे। इनके बीट में अवैध रूप से संचालित हो रही शराब की भट्टी के बारे में जानकारी न होना और मिली भगत के आरोप में दोनों सिपाहियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि बीट दरोगा का तबादला गैर जपनद हो गया है, इसलिए उनके खिलाफ जांच बैठाई गई है। दोनों बीट सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें