फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में मिले 34 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना वायरस के संक्रमण की गिरफ्त में बहराइच फंसता जा रहा है। मंगलवार देर रात तथा बुधवार को जिला मुख्यालय आई रिपोर्ट में 34 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें निजी बैंक कर्मी समेत शहर में 16 पॉजिटिव मिले हैं। एक साथ बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया है। सभी को प्रशासन ने कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण से जिले में लगातार दो-चार मरीज मिल रहे थे। अब इनमें इजाफा होना शुरू हो गया है। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात कोरोना की जांच में डिगिहा तिराहा स्थित एचडीएफसी के एक महिला बैंक कर्मी समेत दो कर्मचारियों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
इसी तरह से हनुमानपुरी कालोनी में तीन और रायपुर राजा में दो, मोहल्ला बशीरगंज में एक और केवानागंज में दो, मोहल्ला बड़ीहाट व नाजिरपुरा में एक-एक में मरीज मिले हैं। इसी तरह से मोहल्ला सूफीपुरा, काजीपुरा, घसियारीपुरा और खत्रीपुरा में भी एक-एक मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। सीएमओ ने बताया कि नानपारा कस्बे में दो, थनईगांव में दो, बेगमपुर में एक, हुजूरपुर में दो, कैसरगंज मधवापुर में एक, बाबा गोनिया मुस्तफाबाद में दो और रिसिया के सिसई सलोन में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं बुधवार को आई रिपोर्ट में छह और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सीएमओ ने बताया कि इसमें लेवल वन अस्पताल में तैनात वार्डबॉय, जरवल निवासी एक युवक कोरोना पाजिटिव मिला है। वहीं लखनऊ केजीएमयू से भेजी गई रिपोर्ट में वहां भर्ती जिले को दो मरीजों तथा चंदन अस्पताल लखनऊ में भर्ती दो मरीजों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
बदले गए चित्तौरा के प्रभारी
चित्तौरा के कोविड लेवल-1 अस्पताल के प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. जयंत कुमार थे। लगातार कोविड अस्पताल में अव्यवस्थाओं की शिकायत मिल रही थी। मरीजों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने डॉ. जयंत को हटा दिया है। उनकी जगह पर डॉ. पीके चौधरी को एल-1 चित्तौरा का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें