फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलकराम से आज बात करेंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला मुख्यालय के लगभग 60 किमी दूर रखौना गांव के निवासी तिलकराम ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे बात करेंगे। जिस पीएम आवास योजना का लाभ पाने के लिए तिलकराम दफ्तरों में दौड़े होंगे, उसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए पीएम खुद तिलकराम से बात करेंगे।
विज्ञापन

यह सुनकर वह पहले तो चौंक गए, लेकिन अब खुशियों का ठिकाना नहीं। पीएम नरेंद्र मोदी आज तिलकराम से बात कर हो रहे निर्माण कार्य समेत अन्य जानकारियां लेंगे। डीएम-एसपी ने गांव का निरीक्षण करते हुए तिलकराम से मुलाकात की और पीएम से लाइव बैठकर बात करने के लिए बधाई दी।
जिले में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज लाभार्थियों से वार्ता करेंगे। पीएम ने उप्र. के छह जिलों से लाभार्थियों को चयनित कर उनसे बात करने का फैसला किया है। इन जिलों में गोंडा व बहराइच भी शामिल है। जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों की सूची में नानपारा तहसील के विकास खंड शिवपुर के रखौना गांव निवासी लाभार्थी तिलकराम का नाम पीएम ने चयनित किया है।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर पीएम तिलकराम से बात कर योजनाओं की हकीकत जानेेंगे। लाभार्थी से पीएम यह भी जानेंगे कि वह योजना से मिल रहे लाभ से कितना खुश हैं और ग्रामीणों के लिए कौन सी योजना चलाई जांए। जिससे वह सीधे लाभ पा सकें और समस्याएं दूर हो सकें। निर्माणाधीन आवास से तिलकराम शुक्रवार की दोपहर को पीएम से लाइव बात करेंगे।
इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था करा दी गई है। डीएम शंभु कुमार और एसपी विपिन मिश्रा ने तिलकराम के घर जाकर उनसे बात भी की है। पीएम से पहले सीएम ने लाभार्थियों से जुड़कर वार्ता की। इस बात का रिहर्सल किया कि जब पीएम जुड़ेंगे तो लाभार्थी कैसे बात करेंगे? सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर बात कीऔर योजनाओं के बारे में जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें