फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 05 Apr 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को अंडर-19 पुरुष वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल का दूसरा दिन रहा। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन सीतापुर और बहराइच ग्रीन के बीच एक विशेष मुकाबला आयोजित किया गया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को परखने के लिए दोनों टीमों से 17-17 खिलाड़ियों को मैदान में उतारा गया। युवाओं ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बीसीसीआई पैनल के चयनकर्ता अरविंद सोलंकी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से निरीक्षण किया। मैच का संचालन अंपायर शताक्षी अवस्थी और रोहित यादव ने किया। वहीं रविवार को सीतापुर और लखीमपुर की टीमों के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें