फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: उल्टा झंडा लिए सफाईकर्मी की फोटो वायरल, निलंबित

Fri, 16 Aug 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
धरसवां (बहराइच)। चितौरा विकास खंड में तैनात सफाईकर्मी की स्वतंत्रता दिवस पर हाथ में उल्टा झंडा लेकर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसका संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ ने सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया है। अमर उजाला ऐसे किसी भी सोशल मीडिया की फोटो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बघौड़ा में तैनात सफाईकर्मी महेश कुमार का हाथ में उल्टा तिरंगा झंडा लिए एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जो स्वतंत्रता दिवस के अवसर की बताई जा रही है। सफाईकर्मी ग्रामीणों के बीच उल्टा झंडा लेकर घूम रहा था। फोटो वायरल होने की सूचना पर डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने महेश कुमार को निलंबित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें