फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फार्मासिस्टों को भी मिले दवाएं लिखने का अधिकार

Sat, 21 Dec 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते मेडिकल कालेज के फार्मासिस्ट।
विज्ञापन
बहराइच। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की 20 सूत्री मांगें कई वर्षों से पूरी नहीं की जा रही हैं। सरकार के रवैया से फार्मासिस्ट नाराज हैं। शुक्रवार को फार्मासिस्टाें ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जिले के फार्मासिस्ट शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुमुख शरण पाठक ने कहा कि फार्मासिस्ट चिकित्सा विभाग की रीढ़ हैं, जो मरीजों की देखभाल के साथ कार्यालय के अन्य काम भी निपटाते हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। इसी के मद्देनजर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने ग्रेड पे बढ़ाने, फार्मासिस्ट पद का नाम परिवर्तित कर फार्मेसी ऑफिसर करने, पीएचसी में दो व सीएचसी में तीन फार्मासिस्टों की तैनाती करने की मांग की।
महिला अस्पताल में प्रभारी फार्मेसी अधिकारी की नियुक्ति की जाए। खाली पदों को भरा जाए। कुछ दवाओं को लिखने का अधिकार दिया जाए सहित 20 सूत्री मांगें रखीं। जिला मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं, तो फार्मासिस्ट आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसके बाद सीएमओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर फार्मासिस्ट अजीजुर रहमान, अशोक शुक्ला, प्रेमचंद तिवारी, देवेंद्र मिश्रा, केके शुक्ला, कमलेश कुमार, अर्जुन सिंह, जेके मौर्य, राजकुमार, मुजीब अहमद, बलबीर सिंह, करुणेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें