फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Sat, 21 Dec 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच । पयागपुर थाना क्षेत्र की तहसील के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार को युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। देर रात परिजनों ने युवक की शिनाख्त की है। परिजनों ने पुलिस को बड़े भाई से संपत्ति का विवाद होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

शिवशंकरपुरवा निवासी अवनीश शुक्ला (38) का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतक के बहनोई विशेश्वरगंज थाना अमरही निवासी संतोष ने बताया वे खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। चार भाई थे और बड़े भाई से संपत्ति विवाद के चलते अक्सर परेशान रहते थे। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। दो बेटियां है। मौत से पत्नी कोयली देवी समेत अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष पयागपुर करुणाकर पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी ने पंचनामा की कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें