करंट लगनेबहराइच। धनावा गांव निवासी एक युवक शनिवार शाम को केबिल जोड़ रहा था। तभी केबिल एचटी लाइन से छू गई। इससे करंट की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पंचनामा के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
खैरीघाट थाना अंतर्गत धनावा गांव निवासी दीपक शुक्ल (30) पुत्र हरिशंकर शुक्ल शनिवार शाम 5.30 बजे केबिल को ऊपर कर रहा था। वह केबिल को एलटी लाइन व एचटी लाइन के बीच में करना चाहता था। तभी केबिल एचटी लाइन से छू गया। इससे दीपक करंट की चपेट में आ गया। झुलसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन रोने-बिलखने लगे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मगर परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पंचनामा के बाद दीपक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दीपक की मौत से पत्नी, बेटे व माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।